Skip to main content

भारत की खनिज पेटियों/बेल्टो की सूची


🏜भारत की खनिज पेटियों/बेल्टो की सूची🏜

खनिज ऐसा भौतिक पदार्थ हैं जो खान से खोद कर निकाले जाते हैं। जैसे- लोहा, अभ्रक, कोयला, बॉक्साइट, नमक, जस्ता, चूना पत्थर इत्यादि। भारत विश्व के खनिज सम्पन्न देशों में से एक है, लेकिन भारत के सभी क्षेत्रों में खनिज नहीं पाये जाते हैं। भारत के खनिज कुछ खास क्षेत्रों में ही पाये जाते हैं और खनिज सम्पन्न इन क्षेत्रों को ‘भारत की खनिज पेटियाँ’ कहा जाता है। भारत की खनिज पेटी या बेल्ट के बारे में नीचे व्याख्या की गयी है:

1. हिमालय की खनिज पट्टी या बेल्ट

भौगोलिक स्थिति: हिमालय क्षेत्र

खनिज: कोयला उप-हिमालय पूर्वी क्षेत्र में पाया जाता है तथा असम और मेघालय में हाइड्रोकार्बन पाए जाते हैं। प्राकृतिक गैस हिमाचल प्रदेश की तलहटी में पाए जाते हैं। इसके इलावा निकल, सोना, रजत, कोबाल्ट, लीड आदि भी इस क्षेत्र में पाए जाते हैं।

2. उत्तर पूर्वी प्रायद्वीपीय खनिज पट्टी या बेल्ट

भौगोलिक स्थिति: छोटा नागपुर पठार और ओडिशा का पठार है, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य शामिल हैं।

खनिज: मैग्नीज, बॉक्साइट, तांबे, कोयला, लौह अयस्क, अभ्रक, कयानी, क्रोमाइट, बेरिल और एपेटाइट। भारत का 93% लौह अयस्क उत्पादन और 84% कोयला उत्पादन इसी क्षेत्र में होता है।

सौर प्रणाली और उसके ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची

3. उत्तर पश्चिमी खनिज पट्टी या बेल्ट

भौगोलिक स्थिति: राजस्थान और  अरावली पर्वत श्रिंखला से सटा गुजरात।

खनिज: अधिकतर अलौह खनिज, यूरेनियम, नीलम, पेट्रोलियम, अभ्रक, बेरिलियम, जिप्सम और पन्ना।

4. दक्षिण पश्चिमी खनिज पट्टी या बेल्ट

भौगोलिक स्थिति: कर्नाटक, केरल और गोवा।

खनिज: इस बेल्ट में लौह अयस्क, मिट्टी और मोनोजीट रेत प्रचुर मात्र में मिलती है।

भारत की महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय जल संधियों की सूची

5. केंद्रीय खनिज पट्टी या बेल्ट

भौगोलिक स्थिति: आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र।

खनिज: बॉक्साइट, यूरेनियम, मैंगनीज, चूना पत्थर, अभ्रक, ग्रेफाइट, संगमरमर, कोयला और रत्न पत्थर।

6. दक्षिणी खनिज पट्टी या बेल्ट

भौगोलिक स्थिति: कर्नाटक का पठार क्षेत्र और तमिलनाडु।

खनिज: इस क्षेत्र में बॉक्साइट और लौह खनिज प्रचुर मात्र में मिलती हैं।

आर्थिक भूगोल के अनुसार, खनिज का मतलब ऐसा प्राकृतिक भौतिक पदार्थ जो खनन से मिलता है और जिसका आर्थिक मूल्य हो।

Comments

Popular posts from this blog

पवन द्वारा निर्मित स्थलाकृतियां

🌻🌻पवन द्वारा निर्मित स्थलाकृतियां 🌻🌻 यारडांग: • कड़ी और मुलायम चट्टानों की परतें जब पवन की प्रवाह की दिशा में होती है तो कड़ी चट्टानों की अपेक्षा मुलायम चट्टानों का कटाव अ...

भारत रत्न से सम्मानित

■ भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति शुरुआत से अबतक - 1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954) 2. डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन (1954) 3. चक्त्रवर्ती राजगोपालाचारी (1954) 4. मोक्षगुन्दम विवेस्वरया (1955) 5. जवाहरलाल न...